19 हस्तियों को मिलेगा पद्म भूषण, केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया ऐलान।

19 हस्तियों को मिलेगा पद्म भूषण, केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया ऐलान।

Padma Bhushan 2025: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। साल 2025 में 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 19 हस्तियों को पद्म भूषण दिया गया है। 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलेगा। प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश, साध्वी ऋतंभरा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर समेत 19 लोगों को को पद्म भूषण दिया गया है।

पद्म भूषण 2025 से सम्मानित 19 व्यक्तियों की पूरी सूची

1. ए. सूर्या प्रकाश – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), कर्नाटक (A. Surya Prakash – Literature and Education (Journalism), Karnataka )

2. अनंत नाग – कला, कर्नाटक (Anant Nag – Arts, Karnataka )

3. बिबेक देब रॉय (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली ( Bibek Deb Roy (posthumously) – Literature and Education, NCT Delhi )

4. जतिन गोस्वामी – कला, असम ( Jatin Goswami – Arts, Assam )

5. जोस चाको पेरियप्पुरम – चिकित्सा, केरल ( Jose Chacko Periyappuram – Medicine, Kerala )

6. कैलाश नाथ दीक्षित – अन्य (पुरातत्व), एनसीटी दिल्ली ( Kailash Nath Dixit – Others (Archaeology), NCT Delhi )

7. मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, महाराष्ट्र ( Manohar Joshi (posthumously) – Public Works, Maharashtra )

8. नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु ( Nalli Kuppuswami Chetty – Commerce and Industry, Tamil Nadu )

9. नंदामुरी बालकृष्ण – कला, आंध्र प्रदेश ( Nandamuri Balakrishna – Arts, Andhra Pradesh )

10. पी. आर. श्रीजेश – खेल, केरल ( P. R. Sreejesh – Sports, Kerala )

11. पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग, गुजरात ( Pankaj Patel – Commerce and Industry, Gujarat )

12. पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला, महाराष्ट्र ( Pankaj Udhas (posthumously) – Arts, Maharashtra )

13. रामबहादुर राय – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), उत्तर प्रदेश ( Ram Bahadur Rai – Literature and Education (Journalism), Uttar Pradesh )

14. साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश ( Sadhvi Ritambhara – Social Work, Uttar Pradesh )

15. एस. अजित कुमार – कला, तमिलनाडु ( S. Ajith Kumar – Arts, Tamil Nadu )

16. शेखर कपूर – कला, महाराष्ट्र ( Shekhar Kapur – Arts, Maharashtra )

17. शोभना चंद्रकुमार – कला, तमिलनाडु ( Shobhana Chandrakumar – Arts, Tamil Nadu )

18. सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – लोक कार्य, बिहार ( Sushil Kumar Modi (posthumously) – Public Works, Bihar )

19. विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका (Vinod Dham – Science and Engineering, United States )

पद्म भूषण पुरस्कार में क्या मिलता है?

राष्ट्रपति पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और पदक देते हैं। पदक कांस्य का बना होता है और उस पर सोने के दोनों ओर से उभार होते हैं। पद्म पुरस्कारों को कोलकाता के टकसाल में बनाया जाता है। पैसे की बात करें तो पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी जाती है। यह सिर्फ एक सम्मान है। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, तीनों ही पुरस्कारों में पैसे नहीं दिए जाते हैं। न ही किसी को किसी भी तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती है। हालांकि कुछ राज्य सरकारों ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के लिए पेंशन की शुरुआत की है।

किसे मिलता है पद्म भूषण पुरस्कार ?

यह सम्मान मुख्य रूप से कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होता है। हालांकि, सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए तब तक पात्र नहीं हैं, जब तक वो पद पर हैं। हालांकि, इसमें डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट है।