500 रुपए के नकली नोट पर RBI की आई चेतावनी, आप भी अपने नोटों की करें जांच, कहीं आपके पास भी 500 के नोट नकली तो नहीं।
Rs 500 Fake Note Alert By RBI: हाल ही में नकली नोटों के बाजार में चलन की एक और खबर ने हलचल मचा दी है। बाजार में एक बार फिर 500 रुपये के नकली नोटों को लेकर सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। नकली नोट दिखने में बिल्कुल असली नोट के जैसे ही होते हैं लेकिन कुछ विशेष अंतरों से इन्हें पहचाना जा सकता है। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा असली और नकली नोटों के बीच अंतर के बारे में जानकारी दी गई है।
500 रुपये के असली और नकली नोट में अंतर कैसे पहचानें?
- हाल ही में RBI द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, बाजार में एक तरह के नकली नोट जारी किए गए हैं। इन नकली नोटों में कुछ स्पेलिंग की गड़बड़ी बताई जा रही है। नकली नोटों में RESERVE BANK OF INDIA की स्पेलिंग RESERVE में ‘E’ की जगह ‘A’ लिखा होता है। इस छोटी सी लेकिन महत्वपूर्ण गलती पर ध्यान देकर आप भी नकली और असली नोट में पहचान कर सकते हैं।
- आप असली और नकली नोट की पहचान एक और तरह से कर सकते हैं। वह है सुरक्षा धागे की पहचान करके। असली नोट के बीच में एक धागा होता है जिसका रंग बदलता है। नोट को जैसे ही हम तिरछा करते हैं तो हरा रंग नीले में बदल जाता है। इस धागे पर भारत और RBI लिखा होता है। नकली नोट में यह सुरक्षा धागा धुंधला हो सकता है। नोट को तिरछा करने पर रंग नहीं बदल सकता है।
- जब हम असली 500 रुपये के नोट को रोशनी के सामने रखते हैं तो दाईं तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर और 500 रुपये का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क दिखता है। नकली नोट में यह वाटर मार्क या तो अस्पष्ट या फिर गायब और या फिर धुंधला दिख सकता है।
- 500 रुपये के असली नोट पर भारत और इंडिया सूक्ष्म अक्षरों में छुपे होते हैं। इन्हें मैग्नीफाइंग ग्लास से देखा जा सकता है। लेकिन नकली नोट में यह अक्षर अस्पष्ट हो सकते हैं या फिर पूरी तरह गायब।
- 500 रुपये के असली नोट में अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी की तस्वीर और अन्य चिन्ह उभरे हुए होते हैं। दरअसल, ये उभार दृष्टि बाधित व्यक्तियों को नोट की पहचान करने के लिए दिया गया है। नोट पर हाथ फेरने से इन चिन्ह का आभास होता है। नकली नोट में यह उभरी हुई छपाई कम या गायब भी हो सकती है।