DC vs MI – IPL 2025 (29 vs 74): आज अप्रैल 13 को आईपीएल 2025 का 29 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19वें ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के कर्ण शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
टॉस हारकर इस मैच में मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई जिसे विप्रज निगम ने तोड़ा। उन्होंने हिटमैन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव रेयान के साथ दूसरे विकेट के लिए 28 और तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 60 रनों की साझेदारी की।
सूर्यकुमार ने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए जबकि रेयान ने 41 और तिलक ने 59 रनों की दमदार पारी खेली। दिल्ली के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 2 रन बनाए। वहीं, नमन धीर 38 और विल जैक्स 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को पहले ओवर की पहली गेंद पर ही झटका लगा। जेक फ्रेजर मैकगर्क को दीपक चाहर ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया। कर्ण शर्मा ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सेंटनर ने पवेलियन की राह दिखाई। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बुमराह ने अपना शिकार बनाया। ट्रिस्टन स्टब्स को नमन विप्रज निगम ने धीर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 2 रन बना सके।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाकर एक ही ओवर में 18 रन ठोके और अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां पचासा पूरा किया।