प्रयागराज की शक्ति दुबे ने UPSC में लहराया परचम, 5वें प्रयास में हासिल किया पहला स्थान, पंचर बनाने वाले का बेटा भी बना आईएएस।

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने UPSC में लहराया परचम, 5वें प्रयास में हासिल किया पहला स्थान, पंचर बनाने वाले का बेटा भी बना आईएएस।

UPSC 2024 Final Result Declared: आज मंगलवार यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर अर्चित रहे हैं। शक्ति दुबे प्रयागराज में मामा भांजा तलाब नैनी के रहने वाले देवेंद्र दुबे की बेटी हैं। पिता देवेंद्र दरोगा हैं। शक्ति ने मीडिया को बताया पिता हेड कांस्टेबल से प्रमोट होकर एसआई बने हैं।

शक्ति दुबे को सबसे पहले फोन उनकी कोचिंग से आया। अपने परिणाम की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने घर पर फोन करके इस खुशखबरी को घर के लोगों के साथ साझा किया। टॉप करने की सूचना मिलते ही देवेंद्र के घर भीड़ जमा हो गई। शक्ति के पिता बाइक से घर आए तो मिठाई लेकर आए। उन्होंने पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।

रैंक-1 पर आसीन शक्ति दुबे के माता पिता बलिया से हैं। लेकिन शक्ति की पढ़ाई प्रयागराज से हुई है। शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी।

रैंक-2 हासिल करने वाली हर्षिता गोयल मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया, यहीं वो पली बढ़ी हैं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। हर्षिता थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं।

रैंक-3 हासिल करने वाले अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BTech की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था।

2024 के यूपीएससी के रिजल्ट में मिर्जापुर के 2 SDM भी चयनित हुए हैं। संत कबीरनगर के रहने वाले इकबाल की 998वीं रैंक है। उनके पिता पंचर की दुकान चलाते थे। लेकिन, दो साल से बीमार हैं। इसलिए दुकान बंद है। वहीं, पीलीभीत की रहने वाली कल्पना IAS बनी हैं। उनके पति भी IAS हैं।

यूपीएससी में कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। इनमें जनरल 335, EWS 109, OBC 318, SC 160 और SC 87 हैं। कैंडिडेट अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।