रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप जीता

T 20 World Cup 2024(55) – Final (IND vs SA): रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्वकप जीता, विराट कोहली बने प्लेयर ऑफ द मैच। आज विश्वकप के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर विश्वकप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इससे पहले भारत ने 2007 में धोनी की अगुवाई में विश्वकप जीता था।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केवल 9 रन के स्कोर रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत तो खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार जो बहुत अच्छी फॉर्म में थे वो भी कुछ खास नहीं कर पाए और 3 रन बना कर रबादा का शिकार बने। अक्षर के 47 और कोहली के 76 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 176 रन बनाए।

177 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 12 रन स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। फिर डी कॉक और स्टब्स ने पारी को संभालते हुए दक्षिण अफ्रीका को 70 रन तक पहुंचा दिया। क्लासेन के 52 रनों ने भारत के जीतने की आशाओं पर पानी फेर ही दिया था लेकिन हार्दिक पांड्या ने एक धीमी बोल डाल कर क्लासेन को पवेलियन लौटा दिया और भारत को फिर से मैच में। रही सही कसर बुमराह ने जानसन को बोल्ड करके कर दी। अक्षर पटेल के 1 ओवर में 24 रन चले जाने के बाद एक समय तो लगने लगा कि भारत ये मुकाबला हार जाएगा। लेकिन रोहित शर्मा की सूझ बूझ के कप्तानी ने समय पर बोलिंग में बदलाव करके भारत को ये मैच जिता दिया।