ज्योतिष – सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (मिथुन संक्रांति): ग्रहों के राजा सूर्य देव आज 15 जून शनिवार को 12:37 पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

ज्योतिष – सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (मिथुन संक्रांति): ग्रहों के राजा सूर्य देव आज 15 जून शनिवार को 12:37 पर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य देव मिथुन राशि में 31 दिनों तक रहेंगे, उसके बाद वे 16 जुलाई को सुबह 11:29 पर मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की रा​शि कर्क में प्रवेश कर जायेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को अलग अलग तरीके से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं सूर्य का मिथुन राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

  1. मेष राशि के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर तृतीय भाव में होगा। 3, 6,10 और 11 भाव में सूर्य बहुत अच्छा फल देता है। धन की कमी खत्म होगी, कई स्रोतों से आमदनी हो सकती है।आपका यश बढ़ेगा, लव लाइफ के लिए भी ये 31 दिन शुभ साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की उम्मीद है।
  2. वृषभ राशि के लिए सूर्य का ये गोचर द्वितीय भाव में होगा। इस दौरान चल और अचल संपत्ति में किया गया निवेश आपको धनवान बना सकता है। भविष्य में आपको उससे अधिक आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकार से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
  3. मिथुन राशि के लिए सूर्य का ये गोचर प्रथम भाव (लग्न) में होगा। लग्न में सूर्य उग्रता और अहंकार में वृद्धि कर सकता है। जिससे दांपत्य जीवन पर भी गलत प्रभाव पड़ सकता है।
  4. कर्क राशि के लिए सूर्य का ये गोचर द्वादश भाव में होगा। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप दुश्मनों पर हावी रहेंगे। उनकी साजिशें नाकाम हो सकती हैं। वाद विवाद के मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है।
  5. सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर एकादश भाव में होगा। जो लाभ का स्थान है। लाभ स्थान में बैठकर सूर्य कई तरह लाभ देंगे। मान, पद – प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे। नौकरी का प्रयास करने वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
  6. कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर दशम भाव में होगा। दशम भाव कर्म क्षेत्र, व्यवसाय, पिता और उनकी अचल संपत्ति का होता है। यहां बैठकर सूर्य बहुत अच्छा फल देने वाले हैं। कैरियर और व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है, प्रमोशन की भी संभावना बन रही है।
  7. तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर नवम भाव में होगा। जो धर्म, भाग्य, लंबी यात्राओं, पिता का होता है। नवम भाव में भी सूर्य बैठकर अच्छा फल करते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय है। उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आने वाली परेशानियों का हल होगा। इस दौरान आपकी ​मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती हैं, जो आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
  8. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर अष्टम भाव में होगा। अष्टम भाव में सूर्य अच्छा फल नहीं करते। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी बीमारी के बदल सकती है।
  9. धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर सप्तम भाव में होगा। व्यापार और नौकरी के लिए भाग्य का समर्थन मिलेगा। कोई न कोई नए प्रस्ताव मिल सकता है। जो आर्थिक संकट को खत्म करेगा।
  10. मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर छठे भाव में होगा। छठे भाव का सूर्य शत्रुहंता योग बनाता है। पुराना कोई कर्ज चला आ रहा है उसका निबटारा हो सकता है। आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  11. कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर पंचम भाव में होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बन सकती है। दांपत्य जीवन में भी नोंक झोंक बढ़ सकती है।
  12. मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होगा। इस दौरान आपको प्रॉपर्टी से लाभ होने की उम्मीद है। इस बीच आप चाहें तो प्लॉट, मकान, दुकान आदि में निवेश कर सकते हैं, लाभप्रद रहेगा।