ज्योतिष – बुध का मिथुन राशि में गोचर: ग्रहों के राजकुमार बुध जायेंगे अपनी ही राशि मिथुन में, शुक्र के साथ मिलकर बनायेंगे लक्ष्मी नारायण योग।

ज्योतिष – बुध का मिथुन राशि में गोचर: ग्रहों के राजकुमार बुध जायेंगे अपनी ही राशि मिथुन में, शुक्र के साथ मिलकर बनायेंगे लक्ष्मी नारायण योग। बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, गणित, और व्यापार का कारक मान जाता है। कुंडली में बुध शुभ स्थिति में विराजमान है तो उसे इन सभी कारकों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उन्हें धन और समृद्धि की भी कमी नहीं होती। बुध गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों पर पड़ता है। आज 14 जून को रात्रि 11:05 बजे बुध वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। और 29 जून तक इसी राशि में रहेगा। आइए जानते हैं कि बुध का मिथुन राशि में गोचर सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा।

  1. मेष राशि के लिए बुध का ये गोचर तृतीय भाव में होगा। पराक्रम और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहिनों से शुभ समाचार मिलने के संकेत बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।
  2. वृषभ राशि के लिए बुध का ये गोचर द्वितीय भाव में होगा। परिवार कुटुंब में सौहार्द रहेगा। आर्थिंक संकट दूर होने का समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
  3. मिथुन राशि के लिए बुध का ये गोचर प्रथम भाव (लग्न) में होगा। बुध को लग्न में दिशा बल प्राप्त है। लग्नेश और चतुर्थेश होकर बुध का लग्न में ही बैठना मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायी है।
  4. कर्क राशि के लिए बुध द्वादश भाव में गोचर करेंगे। अधिक खर्च के साथ पैसे की तंगी महसूस होने का समय है। गुप्त शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे, सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  5. सिंह राशि के लिए बुध एकादश भाव में गोचर करेंगे। एकादश भाव में हर ग्रह अच्छा फल करते हैं। शुक्र वहां पहले से ही विराजमान हैं। शुक्र का बुध के साथ होना लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण करेगा। अतः बुध का मिथुन राशि में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए हर तरह शुभ है।
  6. कन्या राशि के लिए बुध दशम भाव में गोचर करेंगे। नौकरी व्यापार के लिए समय उत्तम है। किसी नये व्यापार के लिए भी बन रही योजना फलीभूत होगी। पिता के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  7. तुला राशि के लिए बुध नवम भाव में गोचर करेंगे। भाग्य वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन करेगा। नाती नातिन की नौकरी का शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
  8. वृश्चिक राशि के लिए बुध का ये गोचर अष्टम भाव में होने जा रहा है। गृह क्लेश और मुश्किलें बनी रहने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोई आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतेभद हो सकता है।
  9. धनु राशि के लिए बुध का ये गोचर सप्तम भाव में होगा। जो दांपत्य, साझेदारी और व्यापार का भाव है। इन सभी क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी समय अच्छा है। नयी नौकरी के बारे में सोच रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
  10. मकर राशि के लिए बुध छठे भाव में गोचर करेंगे। नवमेश का छठे भाव में जाना भाग्य की हानि करेगा। हर काम के फल की प्राप्ति में समय लगेगा। मित्रों से अशुभ समाचार मिलने के योग हैं।
  11. कुंभ राशि के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेंगे। अष्टमेश का पंचम भाव में बैठना व्यापारियों के लिए संकट ला सकता है। प्रेम में बाधायें आने के योग बन रहे हैं। संतान के लिए समय अच्छा है।
  12. मीन राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। साझेदारी के व्यापार से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। माता से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी।