NASA Astronaut Space Video Viral: डोनाल्ड पेटीट (Donald Pettit) नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं और फिलहाल वो स्पेस में हैं। उनके आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो स्पेस में लोगों को पैंट पहनने का तरीका बताते दिखाई दे रहे हैं। हर ग्रह का अपना एक गुरुत्वाकर्षण बल होता है। लेकिन अंतरिक्ष में यह बल शून्य होता है। इस कारण हर वो कार्य जो हम धरती पर सकते हैं, अंतरिक्ष में नहीं कर सकते। अब पैंट पहनने की क्रिया को ही ले लीजिए। बच्चा हो या कोई बड़ा, वो बड़ी आसानी से धरती पर पैंट पहन सकता है। लेकिन यही काम आपसे स्पेस में करने के लिए बोला जाए तो यह बहुत मुश्किल भरा हो सकता है।
एस्ट्रोनॉट डोनाल्ड पेटिट (Donald Pettit) ने शुक्रवार (21 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ऑफिशियल हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में पारंपरिक तरीके से एक-एक पैर डालकर पैंट नहीं पहनते, बल्कि हवा में उछलकर दोनों पैरों को एक साथ पैंट में डाल देते हैं। डॉन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, “दोनों पैर एक साथ.” डॉन पेटिट द्वारा डाला गया यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो को हर कोई देखना चाहता है। जिसमें अंतरिक्ष यान के अंदर दिखाया कि अंतरिक्ष यात्री कैसे पैंट पहनते हैं। यह तरीका इतना अनोखा है कि अगर धरती पर कोई इस तरीके से पैंट पहनना चाहे तो पहनना तो दूर उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता।
इस वीडियो में वो अपने अंतरिक्ष यान में हैं। ऐसा वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि ये इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है। वीडियो में सामने एक पैंट हवा में उड़ती नजर आ रही है। तभी ऊपर से डॉन हवा में तैरते हुए पैंट की ओर आते हैं। आप तो जानते ही होंगे कि स्पेस में गुरुत्वाकर्षण शून्य होता है, इस वजह से वहां पर लोग उड़ते हैं। बस डॉन भी उड़ते-उड़ते पैंट के पास पहुंचते हैं और एक साथ दोनों पैर पैंट के दोनों पायचों में डालते हैं और उसे पहन लेते हैं। पहले वो नीचे आकर पैंट को पकड़ते हैं और फिर कूदकर दोनों पैरों को पैंट के अंदर डाल देते हैं। उसके बाद वो पैंट को पहन लेते हैं। अब आप खुद सोचिए, क्या आप धरती पर रहकर ऐसा करने की कल्पना भी कर सकते हैं?
एक अंतरिक्ष यात्री द्वारा स्पेस में पैंट पहनने का वीडियो वायरल हो चुका है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि स्पेस स्टेशन पर कपड़े कैसे धुले जाते होंगे? एक ने कहा कि वो ग्रैविटी में ऐसा कर सकता है। एक ने कहा कि उसे लगा था कि वो सीधे पैंट में ही लैंड करेगा। एक ने कहा कि स्पेस स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्री काफी मजे करते हैं।