फ्रांस से 63000 करोड़ की डील पर पाकिस्तान के उड़े होश, इस डील के तहत भारत को मिलेंगे 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान, भारत की नौसेना अब और मजबूत।

फ्रांस से 63000 करोड़ की डील पर पाकिस्तान के उड़े होश, इस डील के तहत भारत को मिलेंगे 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमान, भारत की नौसेना अब और मजबूत।

India-France Signed ₹63,000 Crore Deal: भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालातों के बीच भारत और फ्रांस ने सोमवार को दिल्ली में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों (Rafel-M Jets) के लिए 63 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए। भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी मौजूद थे। इससे पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री खुद हस्ताक्षर समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत कारणों से अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। हालांकि, भारत की ओर से हस्ताक्षर समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

बतादें, जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने विचार-विमर्श और मूल्यांकन परीक्षणों के बाद मेगा अधिग्रहण के लिए प्रारंभिक स्वीकृति दी थी। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को राफेल (मरीन) जेट विमानों के निर्माता डसॉल्ट एविएशन से हथियार प्रणाली और कलपुर्जे सहित संबंधित सहायक उपकरण भी मिलेंगे।

राफेल एम जेट (Rafel-M Jet) आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) से संचालित होंगे और मौजूदा मिग-29 के बेड़े का सहयोग करेंगे। भारतीय वायु सेना पहले से ही 2016 में खरीदे गए 36 राफेल विमानों का बेड़ा संचालित कर रही है। ये विमान अंबाला और हासीमारा में स्थित हैं। इस नए सौदे से भारत में राफेल जेट विमानों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो जाएगी, जिससे देश के 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के बेड़े में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मीडिया सूत्रों की मुताबिक, भारतीय विमानवाहक पोतों, विशेष रूप से आईएनएस विक्रांत पर तैनाती के लिए 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की तत्काल आवश्यकता है।

भारत ने इस महीने की शुरुआत में 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक के दौरान 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के लिए अपने सबसे बड़े रक्षा सौदे को मंजूरी दी थी। इस अनुबंध में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट शामिल हैं, साथ ही बेड़े के रखरखाव, रसद सहायता, कर्मियों के प्रशिक्षण और स्वदेशी घटक निर्माण के लिए एक व्यापक पैकेज भी शामिल है।

राफेल -M की खूबियां

  1. राफेल (मरीन) लड़ाकू विमान की लंबाई-15.27 मीटर, चौड़ाई-10.80 मीटर और ऊंचाई- 5.34 मीटर है।
  2. राफेल फाइटर जेट का वजन- 10,300 किलो है।
  3. राफेल 1,912 KM/H ki रफ्तार पकड़ सकता है।
  4. राफेल फाइटर जेट की रेंज 3700 किलोमीटर है। यानी यह एयरक्राफ्ट 3700 किमी तक मार सकता है।
  5. राफेल जेट 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
  6. INS विक्रांत से स्की जंप करने में सक्षम
  7. यह एयरक्राफ्ट कम जगह पर लैंडिंग और टेक ऑफ करने में सक्षम है।
  8. राफेल विमान न्यूक्लियर अटैक करने में सक्षम
  9. इस विमान में बीच हवा में ही फ्यूल को भरा जा सकता है।