शनिधाम तीर्थ क्षेत्र, महरौली, दिल्ली

शनिधाम तीर्थ क्षेत्र, महरौली, दिल्ली

शनि देव का यह मंदिर राजधानी दिल्ली के महरौली से 9 किलोमीटर दूर फतेहपुर बेरी के असोला में स्थित है। इस मंदिर में मौजूद शनिदेव की प्रतिमा की स्थापना 21 वर्ष पूर्व 2003 में जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम जी द्वारा अनावरण करा के की गई थी। वैसे इस जगह पर भगवान शनि की एक प्राकृतिक चट्टान की मूर्ति भी है।

शनि तीर्थ ट्रस्ट के अनुसार, इस मूर्ति को स्‍थापित करने से पहले सौ करोड़ बत्तीस लाख बार शनि मंत्रों का जाप किया गया था। जाप पूरा होने के बाद मंदिर परिसर का वातावरण जीवंत हो गया था। जिससे मंदिर में प्रवेश करते ही भक्तों के कष्ट अपने आप कम होने लगे। इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु शनि देव का तेल से अभिषेक और पूजा करते हैं। मान्यतानुसार, इस प्रकार पूजन करने से उनकी सारी परेशानी व शनि की दशा का निवारण हो जाता है।

इस मंदिर में हर शनिवार और शनि अमावस्या को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। शनिदेव की शिला पर चढ़े हुए तेल और अन्य सामग्री का दुरुपयोग नहीं किया जाता। तेल और सामग्री को बेच दिया जाता है और उससे जो धन संग्रह होता है उसे गायों के प्रबंधन में लगा दिया जाता है।