शेयर बाजार में मचा हाहाकार, टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी की हालत खस्ता।

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, टूटा 29 साल का रिकॉर्ड, 1414 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, सेंसेक्स-निफ्टी की हालत खस्ता।

Stock Market Crashed: शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। जिसकी वजह से निवेशकों तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएसई सेंसेक्स आज 1414.33 अंक या फिर 1.90% की गिरावट के साथ 73,198.10 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 420.35 अंक की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 73,141.27 अंक रहा है।

30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरे

शेयर बाजार की कमजोर स्थिति का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स की टॉप 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक शेयर सेंसेक्स में 7% से अधिक टूट कर बंद हुआ है। टेक महिंद्रा के शेयरों का भाव 6% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन के शेयरों में आज 4% से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, सेंसेक्स में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.79% की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 1313.97 अंकों का गोता लगाकर 73,298.46 के लेवल पर आ गया। इसमें 1.77% की गिरावट है। जबकि निफ्टी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22145 पर आ गया। जिसमें सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। टेक महिंद्रा 5.52% लुढ़क गया। विप्रो, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी 4% से अधिक टूटकर निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट

दूसरी ओर सोन ने भी जबरदस्त गिरवाट देखने को मिली। MCX गोल्ड रेट में शुक्रवार को सुबह के सत्र के दौरान दबाव बना हुआ था। आज, अप्रैल 2025 एक्सपायरी के लिए सोने का वायदा भाव 84,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 84,840 रुपये के इंट्राडे लो को छू गया। भारत में ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की बिकवाली का दबाव देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 2,868 डॉलर प्रति औंस है, जबकि कॉमेक्स सोने की कीमत एक बार लगभग 2879 डॉलर प्रति ट्रॉय है, जो पिछले बंद से लगभग 0.50% कम है।