व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े समझौते, F-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत।

व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई बड़े समझौते, F-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत।

PM Modi-Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता शुक्रवार सुबह (अमेरिकी समयानुसार गुरुवार रात) संपन्न हुई। इस वार्ता में दोनों देशों के बीच ट्रेड से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई सारे मुद्दों पर बातचीत हुई। रक्षा से लेकर हर विभाग में आपसी सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई ठोस फैसले भी लिए गए।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (Randhir Jaiswal) ने X पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों नेताओं ने डिफेंस, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, ट्रेड, सिक्योरिटी से जुड़े कई मामलों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी लिखा कि इस बातचीत में हर सेक्टर में भारत और अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

किन समझौतों पर बनी बात

  1. रक्षा सौदों में अमेरिका से भारत के फाइटर जेट खरीदने की डील प्रमुख रही। भारत अब अमेरिका से F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदेगा।
  2. भारत प्रशांत (Indo Pacific) इंडो पैसेफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का निर्णय। यानी चीन का सामना करने के लिए Quad को प्राथमिकता मिलेगी। Quad भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है।
  3. क्रिटिकल खनिज, एडवांस्ड मटेरियल और फार्मास्यूटिकल की मजबूत सप्लाई चैन बनाई जाएगी। संयुक्त निर्माण, संयुक्त विकास और टेक्नोलॉजी के ट्रांसफर पर और ज्यादा जोर दिया जाएगा।
  4. भारत और अमेरिका के बीच तेल और गैस व्यापार मजबूत होगा यानी भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल और गैस खरीदेगा।
  5. अमेरिका भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों की दिशा में सहयोग बढ़ाएगा।
  6. लॉस एंजिलिस और बोस्टन में भारत के वाणिज्य दूतावास खुलेंगे। अमेरिकी यूनिवर्सिटियों को भारत में ऑफशोर कैंपस खोलने का निमंत्रण दिया गया है।
  7. अमेरिका IMEC यानी ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे’ के निर्माण में मदद करेगा। यह भारत से इजराइल, इटली और आगे अमेरिका तक जाएगा।
  8. आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला लिया गया। इस क्रम में जल्द ही 26/11 अटैक के मास्टरमाइंड में से एक तहव्वूर राणो को जल्द ही अमेरिका से भारत भेजा जाएगा।