दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार, केजरीवाल-सिसोदिया चुनाव हारे

Delhi Election Results 2025: भाजपा दो तिहाई पूर्ण बहुमत की ओर, केजरीवाल ने हार स्वीकारी। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी सुनिश्चित हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक भाजपा 40 सीट जीत चुकी है और 8 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 48 सीटों पर बढ़त है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 17 सीट जीती है, 5 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

AAP पार्टी के लिए सबसे शर्म की बात यह रही कि पार्टी के दो शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। संतोष जनक बात ये रही है मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद केजरीवाल बोले- “हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे।”

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बीच खबर है कि केजरीवाल को हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अमित शाह से मुलाकात की है। बतादें, 2020 में भाजपा ने केवल 8 सीटें जीती थीं। जबकि 2025 में पार्टी 47 सीटों पर जीतती दिख रही है। इसी बीच केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर 20 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त होने की खबर मिली है। भाजपा की 2020 में हुए चुनाव के मुकाबले 39 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 39 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी 1 भी सीट नहीं जीत सकी। लेकिन कांग्रेस के वोट शेयर में 2% वृद्धि देखने को मिल रही है। भाजपा को सीटों में वृद्धि के साथ वोट शेयर में भी 9% से अधिक की वृद्धि दिख रही है। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर केजरीवाल बोले- “भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे। हमने शिक्षा, पानी और बिजली के क्षेत्र में काम किया है। हमें जनता ने निर्णय दिया है। हम कंस्ट्रक्टिव विपक्ष का रोल निभाएंगे। हम जनता के सुख-दुख में काम आएंगे। हम सत्ता में राजनीति के लिए नहीं आए हैं। हम लोगों के सुख-दुख बांटने के लिए आए हैं। मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बहुमत मेहनत की है। उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा, उन्हें बधाई।”