राजधानी दिल्ली में 11 बजे तक 20% मतदान, सबसे ज्यादा 24.87% मतदान मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में।

राजधानी दिल्ली में 11 बजे तक 20% मतदान, सबसे ज्यादा 24.87% मतदान मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली में।

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 24.87% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी मतदान करते हुए देखे गए। राहुल गांधी भी वोट डाल चुके हैं। प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी और पति एवं बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

पिछले 25 वर्षों से विपक्ष में बैठ रही भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इसके बाद यहां पुलिस जांच कर रही है। AAP सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। मतदान के साथ राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर छींटाकशी बंद नहीं कर रहे हैं।

AAP विधायक पर फ्लाइंग किस देने के आरोप में FIR वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “सुबह से ही चुनाव प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहां बैरिकेड क्यों लगाए गए हैं? दिल्ली पुलिस के किस अधिकारी ने उन्हें बैरिकेड लगाने के लिए कहा है? यह सब गरीबों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है।