मंदिर – तिरुपति बालाजी: तिरुपति बालाजी का ये मंदिर आंध्रप्रदेश प्रांत में स्थित है।

मंदिर – तिरुपति बालाजी: भगवान तिरुपति बालाजी का ये मंदिर आंध्रप्रदेश प्रांत में चित्तूर जिले के तिरुमला पर्वत पर स्थित है। विश्व विख्यात यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है जो भगवान विष्णु का ही एक रूप हैं। मान्यतानुसार, भगवान वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ यहां निवास करते हैं। कुछ रहस्यों में एक रहस्य ये है की मूर्ति पर लगे बाल असली हैं जो कभी उलझते नहीं हैं। मूर्ति के पृष्ठ भाग पर हमेशा पसीना आता रहता है और मूर्ति पर कान लगाके सुनने पर समुद्र की लहरों की आवाजें सुनाई देती है। सबसे चमत्कारिक बात ये है कि मंदिर में एक दिया जलता रहता है जिसमें कभी तेल या घी नहीं डाला जाता और कब से नहीं डाला गया ये बात भी अब तक रहस्य ही है।