113 व्यक्तियों को मिलेगा पद्म श्री, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान।

113 व्यक्तियों को मिलेगा पद्म श्री, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान।

Padma Shri 2025 Full List: साल 2025 में 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 19 हस्तियों को पद्म भूषण दिया गया है। 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए काम करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति। मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म श्री 2025 से सम्मानित 113 व्यक्तियों की पूरी सूची

  1. अद्वैत चरण गडनायक (Adwaita Charan Gadanayak)
  2. अच्युत रामचंद्र पालव (Achyut Ramchandra Palav)
  3. अजय वी भट्ट (Ajay V Bhatt)
  4. अनिल कुमार बोरो (Anil Kumar Boro)
  5. अरिजीत सिंह (Arijit Singh)
  6. अरुंधति भट्टाचार्य (Arundhati Bhattacharya)
  7. अरुणोदय साहा (Arunoday Saha)
  8. अरविंद शर्मा (Arvind Sharma)
  9. अशोक कुमार महापात्रा (Ashok Kumar Patra)
  10. अशोक लक्ष्मण सराफ (Ashok Lakshman Saraf)
  11. आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma)
  12. अश्विन भिड़े देशपांडे (Ashwin Bhide Deshpande)
  13. बैजनाथ महाराज (Baijnath Maharaj)
  14. बैरी गॉडफ्रे जॉन (Barry Godfray John)
  15. बेगम बतूल (Begam Batool)
  16. भारत गुप्त (Bharat Gupt)
  17. भेरू सिंह चौहान (Bheru Singh Chouhan)
  18. भीम सिंह भावेश (Bhim Singh Bhavesh)
  19. भीमव्वा डोड्डबालप्पा शिल्लेक्याथर (Bhimavva Doddabalappa Shillekyathara)
  20. डॉ बुधेंद्र कुमार जैन (Dr. Budhendra Kumar Jain)
  21. सी एस वैद्यनाथन (C S Vaidynathan)
  22. चैतराम देवचन्द पवार (Chaitram Deochand Pawar)
  23. चंद्रकांत सेठ-मरणोपरांत (Chandrakant Sheth – Posthumous)
  24. चंद्रकांत सोमपुरा (Chandrakant Sompura)
  25. चेतन एकनाथ चिटनिस (Chetan Eknath Chitnis)
  26. डेविड आर सिमलीह (David R Syiemlieh)
  27. दुर्गा चरण रणबीर (Durga Charan Ranbir)
  28. फ़ारुक़ अहमद मीर (Farooq Ahmad Mir)
  29. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (Ganeshwar Shastri Dravid)
  30. गीता उपाध्याय (Gita Upadhyay)
  31. गोकुल चंद्र दास (Gokul Chandra Das)
  32. गुरुवायूर दोराई (Guruvayur Dorai)
  33. हर चंदन सिंह भट्टी (Harchandan Singh Bhatty)
  34. हरिमन शर्मा (Hariman Sharma)
  35. हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले (Harjinder Singh Srinagar Wale)
  36. हरविंदर सिंह (Harvinder Singh)
  37. रघु हसन (Hassan Raghu)
  38. हेमंत कुमार (Hemant Kumar)
  39. हृदय नारायण दीक्षित (Hriday Narayan Dixit)
  40. ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र – मरणोपरांत (Hugh and Colleen Gantzer – Posthumous)
  41. इनिवललाप्पिल मणि विजयन (Inivalappil Mani Vijayan)
  42. जगदीश जोशीला (Jagadish Joshila)
  43. जसपिंदर नरूला (Jaspinder Narula)
  44. जोनस मसेटी (Jonas Masetti)
  45. जोयनाचरण बथारी (Joynacharan Bathari)
  46. जुमदे योमगाम गामलिन (Jumde Yomgam Gamlin)
  47. के दामोदरन (K. Damodaran)
  48. के एल कृष्णा (K L Krishna)
  49. के ओमनाकुट्टी अम्मा (K Omanakutty Amma)
  50. किशोर कुणाल (Kishore Kunal – Posthumous)
  51. एल हैंगथिंग (L Hangthing)
  52. लक्ष्मीपति रामसुब्बायर (Lakshmipathy Ramasubbaiyer)
  53. ललित कुमार मंगोत्रा (Lalit Kumar Mangotra)
  54. लामा लोबजंग (Lama Lobzang – Posthumous)
  55. लीबिया लोबो sardesayi (Libia Lobo Sardesai)
  56. एम डी श्रीनिवास (M D Srinivas)
  57. मद्गुला नागफनी सरमा (Madugula Nagaphani Sarma)
  58. महाबीर नायक (Mahabir Nayak)
  59. ममता शंकर (Mamata Shankar)
  60. मंडा कृष्ण मड़िगा (Manda Krishna Madiga)
  61. मारुति भुजंगराव चितमपल्ली (Maruti Bhujangrao Chitampalli)
  62. मिरियाला अप्पाराव (Miriyala Apparao – Posthumous)
  63. नागेन्द्र नाथ राय (Nagendra Nath Roy)
  64. नारायण भुलई भाई (Narayan Bhulai Bhai – Posthumous)
  65. नरेन गुरुंग (Naren Gurung)
  66. नीरजा भाटला (Neerja Bhatla)
  67. निर्मला देवी (Nirmala Devi)
  68. नितिन नोहरिया (Nitin Nohria)
  69. ओंकार सिंह पाहवा (Onkar Singh Pahwa)
  70. पी. दत्चनमूर्ति (P Datchanamoorthy)
  71. पंडी राम मंडावी (Pandi Ram Mandavi)
  72. परमार लवजीभाई नागजीभाई (Parmar Lavjibhai Nagjibhai)
  73. पवन गोयंका (Pawan Goenka)
  74. प्रशांत प्रकाश (Prashanth Prakash)
  75. प्रतिभा सतपथी (Pratibha Satpathy)
  76. पूरीसाई कन्नप्पा समबंदन (Purisai Kannappa Sambandan)
  77. आर अश्विन (R Ashwin)
  78. आर जी चंद्रमोगन (R G Chandramogan)
  79. राधा बहिन भट्ट (Radha Bahin Bhatt)
  80. राधाकृष्णन देवसेनापति (Radhakrishnan Devasenapathy)
  81. डॉ रामदरश मिश्र (Ramdarash Mishra)
  82. रणेंद्र भानु मजूमदार (Ranendra Bhanu Majumdar)
  83. रतन कुमार परिमू (Ratan Kumar Parimoo)
  84. रेबा कांता महंता (Reba Kanta Mahanta)
  85. रेंथली लालरावना (Renthlei Lalrawna)
  86. रिकी ज्ञान केज (Ricky Gyan Kej)
  87. सज्जन भंजका (Sajjan Bhajanka)
  88. सैली होलकर (Sally Holkar)
  89. संत राम देसवाल (Sant Ram Deswal)
  90. सत्यपाल सिंह (Satyapal Singh)
  91. सीनी विश्वनाथन (Seeni Viswanathan)
  92. सेतुरमन पंचनाथन (Sethuraman Panchanathan)
  93. शेखा एजे अल- सबा (Shaikha Ali Al-Jaber Al-Sabah)
  94. शीन काफ निज़ाम (Sheen Kaaf Nizam
  95. श्याम बिहारी अग्रवाल (Shyam Bihari Agrawal)
  96. सोनिया नित्यानंद (Soniya Nityanand)
  97. स्टीफेन नैप (Stephen Knapp)
  98. सुभाष खेतुलाल शर्मा (Subhash Khetulal Sharma)
  99. सुरेश हरिलाल सोनी (Suresh Harilal Soni)
  100. सुरिंदर कुमार वसल (Surinder Kumar Vasal)
  101. स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज) Swami Pradiptananda (Kartik Maharaj)
  102. सईद ऐनुल हसन (Syed Ainul Hasan)
  103. तेजेन्द्र नारायण मजूमदार (Tejendra Narayan Majumdar)
  104. थियाम सूर्यमुखी देवी (Thiyam Suryamukhi Devi)
  105. तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला (Tushar Durgeshbhai Shukla)
  106. वादिराज (Vadiraj)
  107. राघवेन्द्राचार्य पंचमुखी (Raghawendracharya Panchamukhi)
  108. वासुदेव कामनाथ (Vasudeo Kamath)
  109. वेलु असान (Velu Aasaan)
  110. वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर (Venkappa Ambaji Sugatekar)
  111. विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज (Vijay Nityanand Surishwar Ji Maharaj)
  112. विजयलक्ष्मी देशमाने (Vijayalakshmi Deshamane)
  113. डॉ विलास डांगरे (Vilas Dangre)

पद्म श्री पुरस्कार में क्या मिलता है?

राष्ट्रपति पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को एक प्रमाणपत्र और पदक देते हैं। पदक कांस्य का बना होता है और उस पर चांदी के दोनों ओर से उभार होते हैं। पद्म पुरस्कारों को कोलकाता के टकसाल में बनाया जाता है। पैसे की बात करें तो पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी जाती है। यह सिर्फ एक सम्मान है। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण, तीनों ही पुरस्कारों में पैसे नहीं दिए जाते हैं। न ही किसी को किसी भी तरह की सुविधा मुहैया कराई जाती है। हालांकि कुछ राज्य सरकारों ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के लिए पेंशन की शुरुआत की है।

किसे मिलता है पद्म श्री पुरस्कार ?

यह सम्मान मुख्य रूप से कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होता है। हालांकि, सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए तब तक पात्र नहीं हैं, जब तक वो पद पर हैं। हालांकि, इसमें डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छूट है।